Shree Ram Chandra ji ki Aarti
आरती कीजे श्री रामलला की
रघुनंदन सम्पूर्ण कला की I
आरती कीजे श्री रामलला की…
नारायण नर बनकर आये
रघुकुल नंदन राम कहाये I
कौशल्या सूत राजिव लोचन
दशरथ सूत हरी भव भय मोचनII
आरती कीजे श्री रामलला की…
भरत लखन शत्रुघन समेता
प्रगटे अवध में कृपा निकेता I
धनुष बाण दिव्य युद्ध धारी
जनम निरंजन अवध बिहारी II
आरती कीजे श्री रामलला की…
गुरु वशिष्ठ से विद्या पाये
विश्वामित्र का यज्ञ बचाये I
तार अहिल्या मिथिला आये
जनकसुता से ब्याह रचाये II
आरती कीजे श्री रामलला की…
पिता वचन हित वन को ध्याये
रावण वध कर अवध को आये I
सिय संग सिंघासन को सजाये
राम राज त्रिभुवन में लाये II
आरती कीजे श्री रामलला की…
जय जय मर्यादा अवतारी
जय जय धनुष बाण के धारी I
जय सीतापति जय असुरारी
जय रघुनायक अवध बिहारी II
आरती कीजे श्री रामलला की…
राम सिया की आरती पावनी
सकल दोष दुःख ताप ना सावनी I
शिव आज इंद्र संत मन भावनि
पांच रोग तय ताप मिटावनी II
आरती कीजे श्री रामलला की…
राम चरण में जो चित लावे
प्रेम भक्ति से गुण यश गावे I
अक्षय सुख यश वैभव पावे
अंत काल भव से तर जावे II
आरती कीजे श्री रामलला की,
रघुनंदन सम्पूर्ण कला की II
आरती कीजे श्री रामलला की…
🙏🏻✨श्री राम चन्द्र जी की जय✨ 🙏🏻